CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

बूंद-बूंद को तरसेंगे शराब प्रेमी? शराब की दुकानें किस दिन रहेंगी बंद, जानिए पूरा मामला?


कोरबा।
गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कोरबा जिले में सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 2 अक्टूबर को जिले के लिए शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, 2 अक्टूबर को जिले में संचालित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल-3, एफएल-3-क तथा अहाते पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दौरान मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

बंदी से पहले दुकानों को सील करने के निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मदिरा बंदी के पूर्व दिवस निर्धारित समय के बाद सभी संबंधित मदिरा दुकानों को नियमानुसार सीलबंद किया जाए। साथ ही 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस के दौरान जिले में अवैध शराब की बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी और कार्रवाई की जाए।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंध के दौरान शराब की अवैध बिक्री या आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुंगेली में भी 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस

गांधी जयंती के अवसर पर मुंगेली जिले में भी 2 अक्टूबर को एक दिन के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले की विभिन्न देशी-विदेशी मदिरा दुकानों, कम्पोजिट दुकानों, अहातों तथा एफएल-3 होटल बार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा मुंगेली जिले में स्थित आसवनी के अंतर्गत मदिरा के परिवहन, आयात-निर्यात एवं परेषण पर भी संबंधित अवधि में प्रतिबंध रहेगा।

ऐसे में कोरबा और मुंगेली जिले के शराब उपभोक्ताओं को 2 अक्टूबर को मदिरा दुकानें बंद रहने की जानकारी पहले से रखना जरूरी है।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads