CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा से पंतोरा तक प्रधानमंत्री ई-सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग


कोरबा।
कोरबा शहर से पंतोरा तक गेवरा बस्ती, भिलाईबाजार, केशला, गंगदई, अखरपाली और कटसीरा मार्ग पर प्रधानमंत्री ई-सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग कलेक्टर से की गई है।

भिलाई बाजार क्षेत्र के समाजसेवक प्रदीप जायसवाल ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बताया कि इस मार्ग पर पूर्व में बस सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद यह सेवा बंद हो गई। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों और आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में बताया गया है कि इस मार्ग से करीब 15 से 20 ग्राम पंचायतों के लोगों का कोरबा शहर में नियमित आना-जाना होता है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बहाल होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य नागरिकों को लाभ मिलेगा।

जायसवाल ने बताया कि इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने के संबंध में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा पूर्व में अनुशंसा भी की जा चुकी है। इसी आधार पर उन्होंने कलेक्टर से कोरबा से भिलाईबाजार होते हुए पंतोरा तक प्रधानमंत्री ई-सिटी बस के तीन-तीन फेरे संचालित करने का आग्रह किया है।

आवेदन में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जारी पत्र, विधायक प्रेमचंद पटेल की अनुशंसा तथा जनदर्शन का टोकन क्रमांक 2500726000765 संलग्न किए जाने का उल्लेख है। साथ ही कार्रवाई की प्रति उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।

मांग: कोरबा से पंतोरा तक नियमित ई-सिटी बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads