CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

सोमा देवांगन को थाने लाया गया, भड़के कांग्रेसी… पुलिस से तू-तू मैं-मैं


रायपुर:
इंफ्लुएंसर सोमा देवांगन को सिविल लाइन थाना लाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मामले को लेकर थाने के बाहर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के मुताबिक, प्रार्थी अनिल सोनकर ने 3 सितंबर को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने रायपुर महापौर के खिलाफ अश्लील गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाया था। आरोप है कि इस वीडियो को इंफ्लुएंसर सोमा देवांगन द्वारा आपत्तिजनक शब्दों को हटाए बिना प्रसारित किया गया, जिससे समाज में अशांति फैलाने का प्रयास हुआ।

शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 475/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों से विस्तृत पूछताछ करते हुए वीडियो बनाने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने विजय उर्फ सोनू महेश्वरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

इसी मामले में इंफ्लुएंसर सोमा देवांगन को भी आज सिविल लाइन थाने लाया गया, जिसके बाद उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और तू-तू, मैं-मैं की स्थिति भी देखने को मिली।

पुलिस मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads