CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 54 किलो से ज्यादा गांजा बरामद


सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरिया पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए 54.325 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कंचनपुर बैरियर के पास उड़ीसा की ओर से आ रही मारुति सुजुकी कार क्रमांक CG 10 EP 2600 को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान कार के अंदर भूसे की तरह भरा हुआ गांजा बरामद हुआ।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 27 लाख 12 हजार 500 रुपये बताई गई है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही करीब 5 लाख रुपये कीमत की कार को भी पुलिस ने जब्त किया। इस तरह पुलिस ने कुल 32 लाख 12 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है।


दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार चौरसिया, निवासी महतवाना, कोतवाली नगर, महोबा और राहुल कुमार खटीक, निवासी भैंरो खिड़की, झांसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारी नशे के अवैध कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करी पर लगातार निगरानी रखने की बात कह रहे हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads