CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

इंदौर के रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब छत्तीसगढ़ से भी लापता हुआ एक नवविवाहित जोड़ा, छह दिन से गायब


छुईखदान (छत्तीसगढ़): 
राजा रघुवंशी हत्याकांड से देशभर में सनसनी फैल गई है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित जोड़ा पिछले 6 दिनों से लापता है। नरेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी ट्विंकल वर्मा घूमने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, 14 जून को नरेंद्र अपनी पत्नी ट्विंकल को मायके छोड़ने के लिए घर से रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में ही दोनों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। ट्विंकल अपने मायके भी नहीं पहुंची

परिजनों ने 17 जून को छुईखदान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश शुरू कर दी है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

दो महीने पहले हुई थी शादी
नरेंद्र वर्मा, छुईखदान के चकनार गांव का निवासी है, जबकि उसकी पत्नी ट्विंकल मुंह डबरी गांव की रहने वाली है। दोनों की शादी दो महीने पहले अक्षय तृतीया के दिन हुई थी। शादी के बाद ट्विंकल अपने ससुराल में ही रह रही थी।

रघुवंशी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है पुलिस
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम द्वारा हत्या कराए जाने के खुलासे के बाद इस नए केस को भी पुलिस सावधानी और गंभीरता से ले रही है। फिलहाल कपल की तलाश जारी है और पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

यदि किसी को भी इस जोड़े की जानकारी हो, तो कृपया पुलिस को तुरंत सूचित करें।

(यह developing story है, आगे की जानकारी आने पर अपडेट किया जाएगा।)

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads