CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका


कोरबा, 23 जून 2025 (CG ई-खबर):

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

कोरबा जिले के उरगा-सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। मृतक की पहचान करमंदी निवासी राजेश्वर कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से एक निजी प्लांट में कार्यरत था।

राजेश्वर प्रतिदिन अपने दोस्त के साथ काम पर जाया करता था, लेकिन सोमवार सुबह वह अकेले ही मोटरसाइकिल से निकल गया। सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ, जिसकी सूचना मालगाड़ी चालक ने तत्काल स्टेशन मास्टर को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही उरगा थाना पुलिस और रेलवे की आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से की गई। राजेश्वर के परिवार में उसकी वृद्ध मां और एक छोटा भाई है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था।

पुलिस के अनुसार, मालगाड़ी चालक ने युवक को देख हॉर्न बजाकर चेताने की कोशिश की थी, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा नहीं टल सका।

उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

CG ई-खबर की अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads