CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

जनदर्शन में जनता की सुनवाई, प्रशासन ने दिए शीघ्र कार्रवाई के संकेत


जनदर्शन में दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने सुनाई समस्याएं, कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

कोरबा, 23 जून 2025 – कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के दूरदराज अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर श्री अजीत वसंत से मुलाकात की। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सीसी रोड निर्माण, स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति, नौकरी की मांग, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने, भूमि सीमांकन, खाता विभाजन, रोजगार सहायता, चिकित्सा हेतु सहयोग, नक्शा-बटांकन, आर्थिक सहायता तथा पेंशन संबंधी समस्याएं प्रमुख रहीं।

कलेक्टर श्री वसंत ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads