बांकीमोंगरा में योग दिवस पर नि: शुल्क योग प्रशिक्षण व ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संपन्न


बांकीमोंगरा में भाजपा मंडल द्वारा योग दिवस पर नि: शुल्क योग प्रशिक्षण व 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का आयोजन, विकास झा हुए शामिल

बांकीमोंगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बांकीमोंगरा भाजपा मंडल द्वारा सोमवारी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में नि: शुल्क योग प्रशिक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने किया। विशेष रूप से भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक करन दास महंत के मार्गदर्शन में नागरिकों को मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति के लिए योगाभ्यास कराया गया। महंत जी ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवनशैली है जो व्यक्ति को आंतरिक रूप से मजबूत बनाती है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुधार साय चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान प्रसाद पांडेय, अजीत सिंह, बली यादव, प्रणय मिश्रा, रामकुमार यादव, सुंदर बंजारे, रुपेश पासवान, बृजेश सिंह, श्याम सिंह, राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

योग प्रशिक्षण के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अभियान की विशेषता यह रही कि प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि “यह अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।” उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की जैव विविधता और वन संपदा को पर्यावरणीय संतुलन का आधार बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम ने न केवल योग के प्रति लोगों में जागरूकता लाई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक सार्थक संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad