CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, पांच लोग घायल


कोरबा।(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल) मंगलवार दोपहर को कोरबा जिले के सर्वमंगला नगर-बरमपुर मार्ग में एक बड़ा हादसा हो गया। जांजगीर से दीपका की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस वाहन में सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार काफी अधिक थी और जैसे ही वाहन बरमपुर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे नहर में जा गिरी।


घटना के समय सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की स्थिति की पुष्टि नहीं हो सकी थी और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन की गति और चालक की लापरवाही इस दुर्घटना का प्रमुख कारण रही या नहीं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads