CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

बिलासपुर आत्महत्या मामला: 17 वर्षीय किशोर ने लगाई फांसी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज


बिलासपुर (CG ई खबर):
सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्डारी में एक 17 वर्षीय किशोर अमित वस्त्रकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे अमित घर लौटा था। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उसने पंखे के हुक से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसका भाई आशीष घर पहुंचा तो अमित को फंदे पर लटका पाया। शोर मचाने पर पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर नीचे उतारा गया और पानी पिलाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मर्ग जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि सिद्ध यादव और प्रीतम साहू उस पर जबरन पैसों की वसूली करते थे, वीडियो बनाकर धमकाते थे और बदनाम करने के साथ मारपीट भी करते थे। लगातार प्रताड़ना से मानसिक दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने भी सुसाइड नोट को अमित की ही लिखावट बताया।

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दस्तावेज जब्त किए और मर्ग कायम किया। जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads