CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा: रेलवे ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, इलाके में सनसनी


कोरबा (CG ई खबर):
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 50 वर्षीय महिला जाम बाई, निवासी ग्राम जपेली, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत के शिकार हो गईं। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका निकॉर्न कंपनी में मजदूरी करती थीं और मिट्टी डंप करने का कार्य करती थीं। सुबह वह दो अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थीं। लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते वक्त उनकी साड़ी पटरी में फंस गई। उसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई। अन्य दो महिलाएं तो किसी तरह बच निकलीं, लेकिन जाम बाई ट्रेन की चपेट में आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। वहीं, रेलवे की ओर से आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हादसा रेलवे साइडिंग पर हुआ, जहां ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है।

इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा इंतज़ामों की कमी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads