थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

CG.ई ख़बर


मस्तूरी (CG ई खबर) : 
जानकारी के अनुसार ग्राम जयरामनगर निवासी अंशुमान राठौर (22 वर्ष) पिता राजकुमार राठौर रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जयरामनगर मोड़, मोहर सायं चौक के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंशुमान की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना डायल-112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मर्चुरी भेजा गया।


सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

3/related/default