CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

भारी बारिश के कारण खोडरी गेवरा बस्ती में दशहरा अब 7 अक्टूबर को, बताया जा रहा आखिरी उत्सव


कोरबा (CG ई खबर): 
खोडरी गेवरा बस्ती में इस वर्ष होने वाला दशहरा उत्सव अब 04 अक्टूबर 2025 की बजाय 07 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। मौसम में आए अचानक बदलाव और लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

इस संबंध में जानकारी खोडरी दुर्गा समिति के सदस्यों से प्राप्त हुई है। वहीं वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद इंद्रजीत बिंझवार और वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद प्यारे लाल दिवाकर ने भी इस बात की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह खोडरी गेवरा बस्ती में आयोजित होने वाला आखिरी दशहरा उत्सव होगा। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में SECL द्वारा खोडरी ग्राम का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसके बाद यहां खनन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

👉 CG ई खबर — आपकी आवाज आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads