CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

शक ने उजाड़ दिया घर! पत्नी ने सोते समय पति का गुप्तांग काट डाला, हालत नाजुक


संभल (CG ई खबर):
कहते हैं, शक और अंधविश्वास का कोई इलाज नहीं होता… और जब यही शक रिश्तों में घर कर जाए, तो तबाही तय होती है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अवैध संबंधों के शक में अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

घटना संभल जिले के दौलतपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, राजू महीपाल की करीब 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। शुरू में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। पति-पत्नी एक-दूसरे पर प्रेम संबंधों के आरोप लगा रहे थे।

शुक्रवार रात फिर इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। झगड़ा शांत होने के बाद राजू सो गया, लेकिन पत्नी के मन में गुस्सा शांत नहीं हुआ। रात में मौका पाकर उसने पति का गुप्तांग काट डाला।

राजू की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। फिलहाल घायल को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि यह पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला है। पुलिस को तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह सनसनीखेज वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे शक की आग से जली जिंदगी की मिसाल बता रहे हैं।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads