बिलासपुर (CG ई खबर): छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार को एक भीषण रेल हादसा हुआ। लालखदान स्टेशन के पास मेमू पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की शुरुआत में पाँच लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 11 तक पहुंच गया, वहीं 20 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। रेल प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाई है और सभी घायलों के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।
रेल हादसे में जान गंवाने वाले यात्री —
- अर्जुन यादव (35 वर्ष) पिता श्री लक्ष्मण यादव, निवासी देवरीखुर्द, बिलासपुर
- मानमती, (मृतक अर्जुन यादव की सास)
- लवकुश शुक्ला (40 वर्ष) पिता श्री रमाकांत शुक्ला, निवासी शक्ति
- शिला यादव, पत्नी अर्जुन यादव
- अज्ञात यात्री (पहचान जारी)
घायल यात्रियों की सूची —
- मथुरा भास्कर (55 वर्ष)
- चौरा भास्कर (50 वर्ष)
- शत्रुघ्न (50 वर्ष)
- गीता देबनाथ (30 वर्ष)
- मेहनिश खान (19 वर्ष)
- संजू विश्वकर्मा (35 वर्ष)
- सोनी यादव (25 वर्ष)
- संतोष हंसराज (60 वर्ष)
- रश्मि राज (34 वर्ष)
- ऋषि यादव (2 वर्ष)
- तुलाराम अग्रवाल (60 वर्ष)
- अराधना निषाद (16 वर्ष)
- मोहन शर्मा (29 वर्ष)
- अंजूला सिंह (49 वर्ष)
- शांता देवी गौतम (64 वर्ष)
- प्रीतम कुमार (18 वर्ष)
- शैलेश चंद्र (49 वर्ष)
- अशोक कुमार दीक्षित (54 वर्ष)
- नीरज देवांगन (53 वर्ष)
- राजेंद्र मारुति बिसारे (60 वर्ष)
प्रशासन की कार्रवाई
रेल प्रशासन ने घायलों को त्वरित राहत के रूप में ₹50,000 की अग्रिम सहायता राशि प्रदान की है। वरिष्ठ रेल अधिकारी लगातार अस्पतालों से संपर्क में हैं और हर घायल यात्री को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
रेलवे ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी हैं। ट्रैक की मरम्मत और यातायात को बहाल करने की दिशा में भी प्रयास जारी है।
CG ई खबर का अपडेट:
राहत कार्यों की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

