CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

उलेमाओं का सख्त बयान – “जालिम का कोई धर्म नहीं, अपराधी को मिले सख्त सज़ा


भोपाल। (CG ई खबर)
रायसेन जिले के गौहरगंज क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना को लेकर भोपाल के उलेमाओं ने कड़ा बयान जारी किया है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद से जुड़े उलेमाओं ने कहा है कि वे पीड़ित बच्ची के पूरे इलाज और देखभाल का खर्च उठाने को तैयार हैं। उनका कहना है कि “इन्साफ की इस लड़ाई में परिवार अकेला नहीं है, हम पूरी ताकत से उनके साथ खड़े हैं।”

उलेमाओं ने आरोपी सलमान की कड़ी निंदा करते हुए साफ कहा कि जिसने यह जघन्य अपराध किया है, उसे कानून के तहत सबसे सख्त सज़ा मिलनी चाहिए। उलेमाओं ने दोहराया कि “हम मुसलमान जालिमों के साथ नहीं, मजलूमों के साथ खड़े हैं। अपराधी कोई भी हो—उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।”


पत्थरबाज़ी पर उलेमाओं ने जताई नाराज़गी

घटना के बाद भोपाल में मस्जिद और पुलिस पर हुई पत्थरबाज़ी को लेकर भी उलेमाओं ने गहरी नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें पूरी तरह गलत हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उलेमाओं ने कहा कि “कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं, दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सुर्खियों में आ सकें। समाज को ऐसे तत्वों से सावधान रहना होगा।”

साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन और दोनों समुदायों के समझदार लोगों की सराहना करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखने में बेहतरीन काम कर रहे हैं। उलेमाओं ने विश्वास जताया कि मिलजुल कर इस तनावपूर्ण माहौल में भी अमन-चैन कायम रखा जा सकता है

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads