बाड़मेर दिशा बैठक में हंगामा: सांसद बेनीवाल और विधायक भाटी कलेक्टर टीना डाबी पर बरसे

CG.ई ख़बर


नई दिल्ली। (CG ई खबर) : राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और विधायक रविंद्र भाटी ने जिला कलेक्टर टीना डाबी सहित अधिकारियों पर जमकर नाराज़गी जताई।

बैठक में कई विभागीय अधिकारी अनुपस्थित रहे, जबकि मौजूद अधिकारी भी स्पष्ट जवाब देने से बचते दिखे। खासकर माइनिंग विभाग के अधिकारी सांसद के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए, जिस पर सांसद बेनीवाल भड़क गए और कहा— “अगर अधिकारियों को कुछ पता ही नहीं है, तो मीटिंग का क्या फायदा? सिर्फ चाय-समोसा खाकर चले जाएं?”
इस दौरान कलेक्टर टीना डाबी भी सहमति में सिर हिलाती दिखीं।

कलेक्टर टीना डाबी पर तंज

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बैठक में कलेक्टर टीना डाबी को राष्ट्रपति द्वारा मिले सम्मान पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने टांका निर्माण पर लगी रोक हटाने की रिपोर्ट को लेकर सवाल दागा।
कलेक्टर के “अब भेजेंगे” वाले जवाब पर सांसद ने तंज कसते हुए कहा—
“क्या आपको दोबारा सम्मानित नहीं होना? रिपोर्ट अभी तक क्यों नहीं भेजी गई?”

बेनीवाल ने चेतावनी दी कि यदि टांका निर्माण के कार्यों पर लगी रोक समय रहते नहीं हटाई गई, तो जिले में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है, जिससे हालात बिगड़ना तय है।

— CG ई खबर

3/related/default