CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

युवा मोर्चा का विरोध, मुख्यमंत्री के ‘अपमान’ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई FIR


(CG ई खबर | विजय चौहान | बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ)

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से उपयोग की गई "अमर्यादित और अपमानजनक" भाषा का कड़ा विरोध जताया है। मामले को गंभीर बताते हुए युवा मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की।

युवा मोर्चा के नेताओं का कहना है कि बिलासपुर में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति भद्दी भाषा का उपयोग कर राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा न सिर्फ मुख्यमंत्री का अपमान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम है।


युवा मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा—
"यह हमला केवल मुख्यमंत्री पर नहीं, बल्कि पूरे राज्य की गरिमा पर है। हम इस तरह के स्तरहीन व्यवहार को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे।"

विरोध दर्ज कराने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कोरबा जिला युवा मोर्चा की टीम भी शामिल रही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह मामला राजनीतिक मर्यादा और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads