कुसमुंडा में संगठन मजबूत: 100 से अधिक मजदूरों ने बीएमएस की सदस्यता ली



कुसमुंडा में 100 से अधिक मजदूरों ने थामा बीएमएस का हाथ

[CG ई ख़बर - विजय चौहान - बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ़]

कुसमुंडा, 04 दिसंबर 2025: भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने एक बार फिर अपनी मजबूत संगठनात्मक पकड़ का परिचय देते हुए कुसमुंडा क्षेत्र में अपनी स्थिति और अधिक मजबूत कर ली है। पिछले दो दशकों से क्षेत्र में प्रथम स्थान बनाए हुए बीएमएस के प्रति मजदूरों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसी विश्वास का परिणाम है कि मंगलवार को कुसमुंडा के 100 से अधिक मजदूरों ने HMS छोड़कर बीएमएस का दामन थाम लिया।

जानकारी के अनुसार, रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूरों ने बीएमएस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, नए भू-विस्थापित कर्मचारियों के समूह का नेतृत्व करते हुए अमित ने करीब 70 कर्मचारियों के साथ बीएमएस में प्रवेश किया, जिससे संगठन की सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

कार्यक्रम के दौरान ABKMS महामंत्री सुजीत सिंह, यूनियन अध्यक्ष हिरेन चन्द्रा, महामंत्री रंजय सिंह, टिकेश्वर राठौर और संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और सफल आयोजन में अमिया मिश्रा सहित कुसमुंडा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संगठन ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए बीएमएस सदैव संघर्षरत रहा है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। नई सदस्यताओं ने संगठन की ताकत को और अधिक बढ़ाया है, जिससे मजदूरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में संगठन को नई शक्ति प्राप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad