(CG ई ख़बर - विजय चौहान - बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ़) : कोरबा, 04 दिसंबर 2025 भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन अवसर पर भीम आर्मी कोरबा टीम ने मानवीय पहल करते हुए स्थानीय अनाथ आश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों को बिस्किट, केला और सेव वितरित कर उनके साथ जन्मदिन मनाया।
इस सेवा कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों — पूर्व जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर खुंटे, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत सोनवानी, पूर्व जिला महासचिव एच.एल. बौद्ध, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृता रात्रे, ललिता धीरजी, प्रमिला बौद्ध, दीक्षा बौद्ध सहित कई साथी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने चंद्रशेखर आजाद को बहुजन समाज की युवा पीढ़ी का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका संघर्ष बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने और युवाओं में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर भीम आर्मी ने लोगों से संगठन के मिशन से जुड़ने, बहुजन महापुरुषों के सम्मान को बढ़ावा देने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन “जय भारत, जय संविधान, जय मूलनिवासी, जय मंडल, जय किसान, जय विज्ञान, जय जवान, जय भीम, जय भीम आर्मी” के जोशीले नारों के साथ हुआ।


