CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

जशपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 120 मामलों में 44,300 रुपये का जुर्माना


जशपुर, 24 दिसंबर 2025
— आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष को लेकर जिले में शांति और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिलेभर में 120 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 44,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

प्रमुख उल्लंघन जिन पर कार्रवाई हुई

  • बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना
  • तीन सवारी के साथ बाइक चलाना
  • तेज रफ्तार
  • मोडिफाइड साइलेंसर
  • नशे की हालत में वाहन चलाना

कुनकुरी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान

कुनकुरी थाना क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्टंटबाजी करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।
इस दौरान 12 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें—

  • 3 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ
  • 2 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत
  • 1 मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 (नशे में वाहन चलाना) के तहत कार्रवाई
  • अन्य मामलों में बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और तीन सवारी जैसे उल्लंघनों पर 3,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जिले के अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई जारी

मनोरा, आरा, लोदाम, दुलदुला, आस्ता, सन्ना, सोनक्यारी, बगीचा, नारायणपुर, तपकरा, करडेगा, ऊपर कछार, कांसाबेल, फरसाबहार, पत्थलगांव, बागबहार, कोल्हेनझरिया सहित जशपुर यातायात पुलिस द्वारा लगातार नियम उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी की नागरिकों से अपील

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा—

  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
  • नशे में वाहन न चलाएं
  • निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

उन्होंने कहा, “आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अमूल्य है। नियमों का पालन करें, अन्यथा जशपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads