एनटीपीसी कोरबा में क्लोरीन गैस लीकेज पर मेगा मॉक ड्रिल आयोजित, सभी एजेंसियों ने किया सफल अभ्यास

CG.ई ख़बर


कोरबा | 24 दिसंबर 2025 | CG ई खबर : 
संयंत्र क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को एनटीपीसी कोरबा में एक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास प्रातः 10:56 बजे से 11:40 बजे तक संयंत्र के क्लोरीनेशन बिल्डिंग ऑपरेशनल एरिया में क्लोरीन गैस लीकेज के परिदृश्य पर आधारित था।



इस मेगा मॉक ड्रिल में CISF, NDRF, NTPC कोरबा मेडिकल टीम, CISF फायर विंग, स्थानीय पुलिस एवं NTPC सेफ्टी विंग सहित विभिन्न एजेंसियों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल का सफल निष्पादन CISF कमांडेंट श्री राजीव कुलहरि के निर्देशन में किया गया।


अभ्यास के दौरान क्लोरीन गैस रिसाव की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्य, घायलों को प्राथमिक उपचार, क्षेत्र की घेराबंदी एवं समन्वित कार्रवाई का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला।

मॉक ड्रिल के पश्चात आयोजित ब्रीफिंग सत्र में राजपत्रित अधिकारी द्वारा बल सदस्यों को मॉक ड्रिल की महत्ता, निष्पादन की गुणवत्ता तथा विभिन्न एजेंसियों के उत्कृष्ट समन्वय के लिए सराहना की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों की कुशलक्षेम ली गई। सभी एजेंसियों द्वारा अभ्यास को सफल बताते हुए सामान्य रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात मेगा मॉक ड्रिल का विधिवत समापन किया गया।

मॉक ड्रिल में शामिल बलों की संख्या इस प्रकार रही:

  • NDRF: 01 GO, 22 अन्य
  • CISF: 04 GO, 05 SO, 30 अन्य
  • CISF फायर विंग: 02 SO, 13 अन्य
  • मेडिकल टीम: 05
  • राज्य पुलिस: 02
  • सेफ्टी विंग: 12

यह मेगा मॉक ड्रिल भविष्य में किसी भी औद्योगिक आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

3/related/default