बाउंड्री विवाद में बलवा और मारपीट, 5 महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

CG.ई ख़बर


जांजगीर-चांपा (CG ई खबर) : 
जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक राय होकर बलवा व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना बलौदा पुलिस द्वारा की गई।

बाउंड्री निर्माण को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अंजू कुमारी कुर्रे, निवासी करहीडीह ने 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव के ही
धर्मेंद्र कुर्रे, जितेंद्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे एवं राजेश्वरी कुर्रे ने बाउंड्री निर्माण के मुद्दे पर एक राय होकर गाली-गलौज, हाथ-मुक्का, लाठी और ब्लेड से पीड़िता, उसके पति करन कुर्रे तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

घटना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 292/25 के तहत धारा 191(2), 296, 351(2), 115(2), 118(1) बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. धर्मेंद्र कुर्रे (35 वर्ष)
  2. जितेंद्र कुर्रे (39 वर्ष)
  3. जागेश्वरी कुर्रे (37 वर्ष)
  4. मोगरा कुर्रे (47 वर्ष)
  5. सुमन कुर्रे (34 वर्ष)
  6. पूनम कुर्रे (27 वर्ष) — सभी निवासी करहीडीह
  7. राजेश्वरी कुर्रे (32 वर्ष), निवासी ग्राम कुरमा, थाना बलौदा

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

3/related/default