कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने नव पदस्थ कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

CG.ई ख़बर


कोरबा | CG ई खबर : 
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, कोरबा के पदाधिकारियों ने जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने कोरबा जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारियों से जुड़ी समस्याओं, उनके समाधान तथा कर्मचारी कल्याण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर फेडरेशन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 10/11/2025 को जारी आदेश का हवाला देते हुए कोरबा जिले में संयुक्त एवं विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित किए जाने की मांग रखी गई।

कलेक्टर श्री दुदावत ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्र आयोजित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।



इसी क्रम में, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा दिनांक 01/12/2025 को जारी पत्र के संदर्भ में आज जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक अविलंब आयोजित किए जाने की मांग की गई, ताकि समस्याग्रस्त कर्मचारियों के हितों का संरक्षण एवं समाधान सुनिश्चित हो सके।

सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से
जिला फेडरेशन संयोजक के. आर. डहरिया,
संरक्षक प्यारेलाल चौधरी, आर. के. पाण्डेय, एस. के. द्विवेदी,
कार्यकारी संयोजक जगदीश खरे,
महासचिव ओमप्रकाश बघेल,
अजाक्स के जिलाध्यक्ष के. डी. पात्रे,
संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव,
खंड संयोजक कोरबा टी. आर. कुर्रे,
दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश खाकसे
सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, कोरबा के महासचिव ओमप्रकाश बघेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

3/related/default