CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा न्यूज: मानवता शर्मसार — 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा


कोरबा (CG ई खबर | कोरबा जिला संवाददाता : सत्या पटेल)

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में गुस्से का माहौल है और आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।


खेत में काम करने गई थी बुजुर्ग महिला, रास्ता देख आरोपी ने की दरिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित 65 वर्षीय महिला रोज़ की तरह खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवा उसकी ओर बढ़ा और मौका पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घटना किसी को न बताने का दबाव भी बनाया।

किसी तरह खुद को संभालते हुए महिला घर पहुंची और अपने बच्चों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने उरगा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।


गांव में भड़का आक्रोश, आरोपी को पकड़कर की पिटाई

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गए और काफी खोजबीन के बाद उसे पकड़ लिया। भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को उरगा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।


आदतन नशेड़ी, पहले भी कर चुका है घर में उत्पात

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है और आए दिन गांव में उत्पात मचाता रहता है। कुछ समय पहले उसने अपने ही पिता का पैर तोड़ दिया था, जिससे गांव वाले पहले से ही उससे परेशान थे। अब इस घृणित कृत्य के बाद ग्रामीणों ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस ने दर्ज किया अपराध, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads