CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

भाजपा मंडल दर्री अध्यक्ष मनोज लहरे को अवतरण दिवस पर मिली आत्मीय शुभकामनाएं


(CG ई खबर | कोरबा जिला रिपोर्टर : नारायण चंद्राकर)

दर्री, कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के अध्यक्ष, सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बड़े भैया के रूप में लोकप्रिय श्री मनोज लहरे के अवतरण दिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर शुभेच्छुओं ने कहा कि श्री लहरे का नेतृत्व मंडल में संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है। उनका सौम्य व्यवहार, कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन और निरंतर सक्रियता उन्हें सभी का प्रिय बनाती है। सभी ने प्रभु श्री रामचंद्र जी एवं मां भगवती से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मनोज लहरे के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल दर्री संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads