CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: समय से पहले जन्मे चार नवजातों की मौत, NICU में चल रहा था इलाज


छिंदवाड़ा।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विकासखंड से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों नवजातों की आज मौत हो गई। सभी बच्चे सातवें माह में समय से पहले जन्मे थे और उनकी हालत जन्म से ही गंभीर बताई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद नवजातों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। शेष दो नवजातों को जिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

शिशु रोग विशेषज्ञ ने की पुष्टि
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल लंबा ने चारों नवजातों की मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चों का वजन अत्यधिक कम था। समय से पहले जन्म और कम वजन के कारण उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी, जो मौत का प्रमुख कारण रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads