ads 90x728

कोरबा में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, एक चालक गंभीर घायल, घंटों लगा जाम


(CG ई खबर | कटघोरा ब्लॉक संवाददाता: पिंकी महंत)

कोरबा, छत्तीसगढ़। जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार मुख्य मार्ग पर आमने-सामने से आ रहे दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर कुसमुंडा से कोरबा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर कोरबा से गेवरा की दिशा में आ रहा था। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।

घंटों की मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया बाहर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्य मार्ग पर घंटों जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना के चलते राताखार मुख्य मार्ग पर घंटों तक भारी यातायात जाम रहा। सूचना मिलते ही 112 डायल टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को हटवाया और यातायात बहाल कराया। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों की मांग—रात में बढ़े निगरानी और सख्ती
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने रात के समय सड़क पर पुलिस निगरानी बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और सीमित गति में वाहन चलाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads