CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

राहुल गुप्ता पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी का आरोप, प्रार्थी ने की सख्त कार्रवाई की मांग


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा | छत्तीसगढ़ : सर्वमंगला क्षेत्र में गाली-गलौच, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सर्वमंगला नगर दुरपा निवासी मनीष वैष्णव ने तिलकेजा निवासी राहुल गुप्ता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी मनीष वैष्णव द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, दिनांक 14 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे, सर्वमंगला पुलिया के पास राहुल गुप्ता ने उनका रास्ता रोक लिया और यह कहते हुए गाली-गलौच की कि वे उसके खिलाफ बार-बार शिकायत करते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे प्रार्थी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

मनीष वैष्णव का आरोप है कि राहुल गुप्ता द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से भी लगातार गाली-गलौच और धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी इसी तरह की घटना घटित हुई थी, जब काम से लौटते समय आरोपी ने रास्ता रोककर धमकी दी थी। इन लगातार घटनाओं के चलते प्रार्थी और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला के माध्यम से प्रकरण थाना कुसमुण्डा में प्रस्तुत किया गया, जहां धारा 296, 126(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 22/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रार्थी मनीष वैष्णव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads