CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

सरगुजा में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ / अंबिकापुर (CG ई खबर) : 
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के शहरी इलाकों से लेकर गांव-गांव तक कथित रूप से धर्मांतरण का जाल फैलाए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर शहर के नमनाकला क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो पर 26 जनवरी को अपने घर में चंगाई सभा आयोजित कर हिंदू समुदाय के कुछ लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप है। हिंदू संगठनों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने उनके निवास पर दबिश दी थी, जहां बिना किसी वैधानिक अनुमति के करीब 50 से 60 लोग चंगाई सभा में शामिल पाए गए।

हिंदू संगठन की लिखित रिपोर्ट के आधार पर गांधीनगर थाना पुलिस ने ओमेगा टोप्पो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रही थी।

फरारी के बाद गिरफ्तारी

CG Dharmantaran News:
पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए फरार ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि गांधीनगर पुलिस द्वारा चंगाई सभा से जुड़े रजिस्टर समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। साथ ही गवाहों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गहन विवेचना की जा रही है।

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद सरगुजा जिले में धर्मांतरण को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है, वहीं पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर सतर्कता के साथ आगे की जांच में जुटा हुआ है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads