ads 90x728

छत्तीसगढ़: नक्सलियों की खौफनाक साजिश बेनकाब


अंबागढ़ चौकी के जंगलों में छिपाए थे 11 क्लेमोर माइन, जवानों ने समय रहते फेरा पानी

(CG ई खबर) : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सघन अभियानों के बीच एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले को नक्सलमुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरंतर और प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी और खौफनाक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया।

नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद

थाना मोहला क्षेत्रांतर्गत परवींडीह की पहाड़ी, जो घने जंगलों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से घिरी हुई है, पूर्व में नक्सली गतिविधियों का प्रमुख गढ़ रही है। इसी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से क्लेमोर माइन (पाइप बम) तैयार करने हेतु भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का डंप छिपाकर रखा था।

संयुक्त सर्च अभियान में मिली बड़ी कामयाबी

आज डीआरजी टीम, जिला पुलिस मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी तथा आईटीबीपी की 40वीं वाहिनी के जवानों द्वारा परवींडीह पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पूरी सतर्कता और सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया कुल 11 नग क्लेमोर माइन (पाइप बम) निर्माण में प्रयुक्त विस्फोटक डंप बरामद किया।

समय रहते इस विस्फोटक डंप की बरामदगी से नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश पूरी तरह विफल हो गई। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को मजबूती मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads