(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर: सरस्वती मरकाम)
छत्तीसगढ़ / कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत दर्री, करतला, पाली सहित कई थानों के थाना प्रभारियों को बदला गया है।
इस तबादला सूची में थाना प्रभारियों के साथ-साथ कुल 14 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, लंबित मामलों में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मद्देनज़र किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को अहम माना जा रहा है।
जिले में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद आने वाले दिनों में पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार और सख्ती देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।











