CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने पर बवाल, 5 घंटे बाद प्रशासन ने कब्र खुदवाकर शव निकाला


धमतरी (CG ई खबर) :
 जिले से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई है। दुगली थाना क्षेत्र के मुनाईकेरा गांव में एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर जमकर बवाल हो गया। मामले को लेकर आदिवासी समाज और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पांच घंटे तक चला विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जलसिह नेताम ने करीब 15 वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। उसकी मृत्यु के बाद परिजनों ने शव को गांव स्थित अपनी बाड़ी में दफना दिया। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों और आदिवासी समाज के लोगों को हुई, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और विरोध शुरू कर दिया।

स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद तनाव बना रहा। ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता गया और मामला करीब पांच घंटे तक चलता रहा।

प्रशासन ने खुदवाया कब्र
काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दफनाई गई कब्र को खुदवाया और शव को बाहर निकलवाया। प्रशासनिक निर्णय के अनुसार अब शव को धमतरी में दफनाया जाएगा

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads