ads

Adsterra

बिल्हा में ACB की बड़ी कार्रवाई SBI में 2 करोड़ से अधिक की राशि का गबन करने वाली महिला कैशियर गिरफ्तार, महकमे में मचा हड़कंप

AI Generated image 

(CG ई खबर | कोरबा जिला दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर : बिल्हा क्षेत्र में (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए (SBI) की बिल्हा शाखा में 2 करोड़ से अधिक की राशि के गबन मामले में महिला कैशियर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से बैंकिंग महकमे में हड़कंप मच गया है।

2.06 करोड़ से अधिक का गबन

ACB के अनुसार, SBI की बिल्हा शाखा (जिला ) में पदस्थ महिला कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 रुपये का गबन किया। यह कार्रवाई शाखा प्रबंधक, बिल्हा की शिकायत पर ACB/आर्थिक अपराध अन्वेषण मुख्यालय, रायपुर में दर्ज प्रकरण के बाद की गई।

19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच हुआ फर्जीवाड़ा

शिकायत के मुताबिक, 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच आरोपी कैशियर और अन्य कर्मचारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक रिकॉर्ड व खातों में हेरफेर की। इस दौरान बड़ी रकम का गबन कर बैंक को गंभीर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

ACB ने 19 जनवरी 2026 को आरोपी कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा व अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(A), 13(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(4), 61(2), 338, 336(3), 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

विभागीय जांच में भी पुष्टि

बैंक द्वारा की गई विभागीय जांच में भी आरोपी कैशियर सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा आर्थिक अनियमितता और गबन की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद ACB ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी की।

गोपनीय सूचना पर दबोचा गया आरोपी

ACB बिलासपुर की टीम पिछले कुछ दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर महिला कैशियर को दबोच लिया गया। आगे की पूछताछ में अन्य संलिप्त कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

CG ई खबर इस मामले में आगे की कार्रवाई और खुलासों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads