ads

Adsterra

दिल्ली–आगरा जैसे बड़े शहरों को दहलाने की साजिश, पाकिस्तान से लश्कर आतंकी की गीदड़भभकी


नई दिल्ली (CG ई खबर) :
प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से एक बार फिर भारत को खुली धमकी दी गई है। संगठन के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली, आगरा, ढक्कन समेत देश के अन्य बड़े शहरों पर हमले की गीदड़भभकी दी है। आतंकी संगठन की यह धमकी उसकी बढ़ती हताशा और बौखलाहट को दर्शाती है।

मिली जानकारी के अनुसार तथाकथित ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ के अवसर पर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों द्वारा सार्वजनिक रैलियां निकाली गईं। इन रैलियों के दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए और देश के प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की धमकियां दी गईं।

रैलियों के दौरान सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने भारत के खिलाफ विवादित और उकसाने वाले बयान दिए। उसने कश्मीर को अलग कराने के नाम पर आतंकी गतिविधियों को जारी रखने की बात कहते हुए एक बार फिर भारत के बड़े शहरों को निशाना बनाने का दावा किया।

बताया जा रहा है कि सैयद अब्दुल रहमान नकवी, लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग का नेता है और उसे आतंकी सरगना हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का करीबी सहयोगी माना जाता है।

इधर, भारत की सुरक्षा एजेंसियां आतंकी संगठनों की इन गतिविधियों और धमकियों को गंभीरता से लेते हुए पूरी सतर्कता बरत रही हैं। देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads