CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कीटनाशक सेवन से युवती की बिगड़ी हालत, पुलिस व डॉक्टरों की तत्परता से बची जान


(CG ई खबर |कोरबा जिला संवाददाता : नारायण चंद्राकर)

छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सोनसरी से एक गंभीर लेकिन राहत भरी घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय युवती नेहा राठौर ने अज्ञात कारणों से घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें बलबीर सिंह भी शामिल रहे, तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना समय गंवाए युवती को अपने वाहन से नरियरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

डॉक्टरों की तत्परता और समय पर मिली सहायता से युवती की हालत में सुधार हुआ और उसकी जान बच गई। इस त्वरित कार्रवाई के लिए परिजनों ने पुलिस प्रशासन और चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती द्वारा कीटनाशक सेवन करने के पीछे क्या कारण रहे। समय पर की गई कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच सका, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उदाहरण है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads