ads

Adsterra

चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़धोवा गांव में महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र शंका को लेकर हुए घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतका की पहचान गीता तिर्की (36 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़धोवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति फूलजेन तिर्की रोज़गार के सिलसिले में गोवा में काम करता था और बीती रात ही घर लौटा था। घर पहुंचते ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि फूलजेन तिर्की ने लकड़ी के डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पति को तत्काल हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad






Ads





ads