CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

SECL गेवरा क्षेत्र में ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप, ड्राइवर से मारपीट का मामला गरमाया


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

छत्तीसगढ़ | कोरबा : महाप्रबंधक महोदय, (SECL) गेवरा क्षेत्र, जिला कोरबा के अंतर्गत कार्यरत ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कंपनी के HR, मैनेजर एवं बाउंसरों को तत्काल निष्कासित करने की मांग को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22.02.2026 को रात्रि लगभग 8 बजे, कंपनी में कार्यरत ड्राइवर अजय दास (पिता: स्व. हीरा दास, निवासी: नरईबोध, तहसील दीपका, जिला कोरबा) को कंपनी के मैनेजर अभय झा द्वारा कैम्पर वाहन से घर छोड़ने भेजा गया। आरोप है कि रास्ते में ही HR अशोक रॉय, मुरली महंत, कुश कुमार बंजारा, विनोद कुमार ओगरे, अनिल राठौर सहित अन्य बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की और किसी को घटना बताने पर और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

इस घटना के बाद कंपनी के सभी ड्राइवर कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर SECL प्रबंधन और PNC इंफ्राटेक लिमिटेड के ड्राइवरों के बीच बैठक हुई, जिसमें दोषियों को तत्काल कंपनी से निष्कासित करने की मांग उठी। सूत्रों के अनुसार, इस मांग पर प्रबंधन और ड्राइवरों के बीच सहमति बनी है।

हालांकि, कर्मचारियों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी या फिर हड़ताल समाप्त कराने का औपचारिक आश्वासन मात्र है। ड्राइवरों का कहना है कि यदि ठोस और त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आई है कि मैनेजर अभय झा पूर्व में भी ड्राइवरों के साथ गाली-गलौच और दुर्व्यवहार करते रहे हैं, जिससे कार्यस्थल का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है।

अब देखना यह होगा कि SECL गेवरा प्रबंधन और PNC इंफ्राटेक लिमिटेड इस गंभीर प्रकरण में कितनी पारदर्शिता और सख्ती से कार्रवाई करता है, या फिर मामला आश्वासनों तक ही सिमट कर रह जाता है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads