CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में सनसनीखेज: नाबालिग से अनाचार, आरोपी पड़ोसी बुधराम मरकाम गिरफ्तार


(CG ई खबर |दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)
कोरबा (छत्तीसगढ़) :  कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) ने उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले जाकर यौन हिंसा की।

घटना के बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपने परिवार को सब कुछ बताया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता को मेडिकल जांच व उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी बच्ची को लकड़ी बीनने के बहाने ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना से गाँव में रोष का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी का पीड़िता के परिवार से परिचय था और वह उनके घर आता-जाता था।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads