CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त कई वाहन जप्त


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा / छत्तीसगढ़ : कोरबा कलेक्टर के दिशा-निर्देश पर जिले में अवैध गौण खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खनिज जांच अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त कुल नौ वाहनों को जप्त किया गया।

जानकारी के अनुसार जिले में अवैध रूप से गौण खनिज कार्य की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इस पर कलेक्टर द्वारा उप संचालक, खनिज विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार की गई जांच में अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण में शामिल दो ट्रक, चार हाइवा, एक जेसीबी, एक चैन माउंट मशीन तथा एक टिप्पर जप्त किए गए।

इसके अतिरिक्त दो स्थानों पर अवैध रेत भंडारण के मामलों में करीब 700 घन मीटर रेत जप्त की गई है। जप्त मामलों में खनिज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads