(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड () ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कार्यपालन अभियंता (परियोजना) संभाग कोरबा में पदस्थ जितेन्द्र कुमार सिंह को कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही और जिला प्रशासन को गुमराह करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कंपनी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी पर लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। प्रशासन को भ्रामक एवं तथ्यहीन जानकारी देने से न केवल शासकीय कार्यप्रणाली प्रभावित हुई, बल्कि विभाग की साख पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी प्रबंधन ने बिना देरी के अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
निलंबन अवधि के दौरान जितेन्द्र कुमार सिंह का मुख्यालय स्थित मुख्य अभियंता (अंचल क्षेत्र) कार्यालय निर्धारित किया गया है। नियमानुसार, इस अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
यह आदेश मुख्य अभियंता (मानव संसाधन), द्वारा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति उपरांत जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक रायपुर एवं , मुख्य अभियंता परियोजना, अधीक्षण अभियंता कोरबा–बिलासपुर सहित सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की अनियमितताओं पर सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।











