CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

DMF घोटाला: EOW ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार, 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड


रायपुर | DMF घोटाला मामला : 
प्रदेश के बहुचर्चित DMF (जिला खनिज न्यास) घोटाला मामले में जांच एजेंसी (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए (पूर्व आईएएस) को गिरफ्तार किया है।

EOW के अनुसार विवेचना के दौरान मिले महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज़ और विभिन्न व्यक्तियों के बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि अनिल टुटेजा ने DMF निधि से जुड़े कई कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों और फर्मों को कथित रूप से कमीशन लेकर काम दिलवाया।

जांच में यह भी आरोप उभरकर सामने आए हैं कि टुटेजा ने अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों की फर्मों को नियमों की अनदेखी कर कमीशन के बदले कार्य आवंटित किए। EOW का कहना है कि उपलब्ध डिजिटल एविडेंस और गवाहों के बयानों से टुटेजा के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से जुड़े संज्ञेय अपराध बनते हैं।

गिरफ्तारी के बाद अनिल टुटेजा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और EOW द्वारा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads