CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

Kanker Road Accident News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो मासूमों की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल


छत्तीसगढ़ / कांकेर (CG ई खबर) : 
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार में सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग कांकेर से माकड़ी ढाबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। पुलिस की बार-बार अपील और जागरूकता के बावजूद लोग लापरवाही से वाहन चला रहे हैं, जिसका खामियाजा जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है। प्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों में कई परिवार उजड़ रहे हैं और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads