CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवारों को रौंदा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष समेत 4 घायल


कोरबा।
जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा-उरगा मुख्य मार्ग पर ग्राम कुकरीचोली स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में कोरबा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष विक्की कंवर भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को सूचना दी और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर सहायता मिलने से घायलों का इलाज शुरू हो सका, हालांकि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश जारी है।

👉 पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads