ads 90x728

कोयला निकालने के दौरान बड़ा हादसा: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, 70% झुलसा

 


(CG ई खबर |जिला संवाददाता: नारायण चंद्राकर)

कोरबा, छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पताढी में कोयला निकालने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। काम के दौरान एक मजदूर हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर मौके पर कोयला निकालने के कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान असावधानीवश वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से मजदूर करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, मजदूर की स्थिति फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है।

🚔 सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह घटना लापरवाही से जुड़ी मानी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

👉CG ई खबर की अपील:
खदान और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करते समय सुरक्षा नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads