CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


छात्रावास में सनसनीखेज वारदात: नशे में रसोइए ने छात्र पर कुल्हाड़ी से किया हमला


कोरबा (कटघोरा थाना क्षेत्र/छुरी) : 
कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक रसोइए ने छठवीं कक्षा के छात्र पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे छात्रावास में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रावास में पदस्थ रसोइया केसर दुबे शराब के नशे में छात्रावास पहुंचा और वहां रह रहे कक्षा 6वीं के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई है। घटना के समय छात्रावास अधीक्षक छुट्टी पर थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

घायल छात्र का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन उसे घर ले गए हैं।

👉 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि छात्रावास में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। आरोप है कि रसोइए की मनमानी लंबे समय से चल रही थी और अधीक्षक की अनुपस्थिति में उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

👉 कार्रवाई की मांग तेज जनप्रतिनिधियों ने ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त (AC) से हस्तक्षेप कर छात्रावास की व्यवस्था सुधारने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

👉 आरोपी हिरासत में छात्रावास अधीक्षक की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी रसोइया केसर दुबे को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, छुरी नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने आरोपी को सेवा से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई है।

छात्रों का आरोप: वे लंबे समय से रसोइए के टॉर्चर और मारपीट का शिकार हो रहे थे।


📢 CG ई खबर

आपकी आवाज आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad