CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं; सुबह 5 बजे मची अफरा-तफरी


बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ | CG ई खबर : 
बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह अचानक तहसील कार्यालय में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी बताई जा रही है, जो देखते ही देखते तहसीलदार कार्यालय की दिशा में फैलने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को बुलाया गया। साथ ही आसपास स्थित सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल वाहनों की मदद ली गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बलौदाबाजार की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक तहसील भवन में आग लग गई। आग की लपटों से तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि राहत की बात यह रही कि रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन की सतर्कता के कारण बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads