CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

सब्जी लोड पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक घायल


(CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

छत्तीसगढ़ / कोरबा :दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी मोड़ के पास बिलासपुर–कोरबा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। सब्जी से लदी एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा से कोरबा की ओर आ रही सब्जी लोड पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पिकअप वाहन के नीचे फंस गई और बाइक चालक भी वाहन में फंस गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप के अंदर फंसी बाइक और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि घायल युवक दर्री थाना के सामने स्थित सिंचाई कॉलोनी का निवासी है। हादसे में शामिल पिकअप वाहन का क्रमांक UP 64 BT 4262 तथा बाइक का नंबर CG 12 AG 1352 बताया गया है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads