CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

दिल दहला देने वाली वारदात: पारिवारिक विवाद में पिता बना हैवान, 5 साल के मासूम बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला


मासूम की हत्या से दहला पामगढ़: पारिवारिक विवाद में पिता ने 5 वर्षीय बेटे को नहर में डुबोया


👉 पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रेशम यादव (27 वर्ष) निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि 5 वर्षीय बेटा आयुष आरोपी के पास ही रह रहा था।

बताया गया कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी आत्महत्या कर लेगा। इसी दौरान 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को अपने साथ लेकर निकला और 14 मार्च की देर रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी स्थित आवास पारा नहर में उसे डुबाकर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रात करीब 2 बजे पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले और भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।


Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads