CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में शोक: ग्रैंड ACN के कैमरा मैन इमानुअल तांडी का आकस्मिक निधन, घर में मिला शव


कोरबा | (CG ई खबर)।
जिले के पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ग्रैंड ACN के कैमरा मैन इमानुअल तांडी का शनिवार 14 मार्च 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। कम उम्र में उनके निधन की खबर से ग्रैंड ACN परिवार सहित पूरे प्रेस जगत में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सीएसईबी कॉलोनी निवासी इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहते थे। बीते कुछ दिनों से उनके घर का दरवाजा बंद था। इसी बीच कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय लोगों को दी।

दरवाजा खुलवाने पर कमरे के अंदर उनका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बेटे को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर मिलते ही पत्रकार साथियों और परिचितों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार 15 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे मुड़ापार हेलीपेड के पास स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान में किया जाएगा।

CG ई खबर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।


Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads